जालंधर में रेलवे पुलिस से गिरे 2 युवक: रोड पर कट मारते बाइक रेलिंग से टकराई, दोनों गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, गुरदासपुर के रहने वाले – Phillaur News
जालंधर के फिल्लौर में बाइक सवार 2 युवक रेलवे पुल से गिर गए। दोनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
प्लेटिना बाइक सवार युवक मंगलवार रात 10 बजे के करीब जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर एक टिपर पंचर होने के कारण खड़ा हुआ था। जैसे ही युवक पुल के पास पहुंचे, उनकी बाइक रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गई।
घटना स्थल पर मौजूद टिपर ड्राइवर मनदीप ने बताया कि वह अपने ट्रक को जैक लगा रहा था। इस दौरान स्पीड में बाइक सवार आए और कट मारा। इससे उनकी बाइक रेलिंग से टकराई। पहले पीछे बैठा युवक फिर बाइक चला रहा युवक पुल से गिर गया।
उसने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया। युवक गुरदासपुर के बताए जा रहे हैं। युवकों की पहचान नहीं हो पाई
ASI उमेश ने बताया कि दोनों युवक गंभीर है। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। बाइक गिरने की सूचना के बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घटना में घायल दोनों युवकों को लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी का कहना है कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत नाज़ुक है। उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Source link

