अमृतसर में भतीजे को किडनैप करने दौड़ी बुआ: स्कूल से आते वक्त पीछे पड़ी, बैग-चप्पल छोड़ भागा, VIDEO में बताया कहां छिपा था – Amritsar News

अमृतसर में भतीजे को किडनैप करने दौड़ी बुआ:  स्कूल से आते वक्त पीछे पड़ी, बैग-चप्पल छोड़ भागा, VIDEO में बताया कहां छिपा था – Amritsar News




अमृतसर में 10 वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश की गई। मां का आरोप है कि स्कूल से लौट रहे बच्चे को उसकी सगी बुआ ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अगवा करने की कोशिश की। बच्चा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर रेलवे क्वार्टर के परिसर में उगी झाड़ियों में छिप गया। इसके बाद में एक ऑटो ड्राइवर की मदद से थाने पहुंचा। फिर उसकी मां को फोन किया गया। मां ने घटना के पीछे संपत्ति विवाद बताया है। महिला बेटी के साथ बुधवार को थाने पहुंची। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर सख्ता कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बच्चा कहां-कहां से भागकर गया और कहां छिपा था, इसका वीडियो सामने आया है। यहां से उसकी चप्पलें भी मिली हैं। स्कूल से लौटते समय पकड़ने की कोशिश
पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला 10 वर्षीय शमशेर सिंह मंगलवार को स्कूल से घर लौट रहा था। मां का आरोप है कि रास्ते में उसकी सगी बुआ दो अन्य लोगों के साथ उसका पीछा करने लगी। उसे जबरन पकड़ने की कोशिश की। बैग-चप्पल छोड़कर भागा बच्चा
परिजनों के मुताबिक, बच्चा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर रेलवे क्वार्टरों की तरफ भाग गया। इस दौरान वह अपना स्कूल बैग और चप्पलें भी रास्ते में छोड़ गया। काफी देर तक छिपे रहने के बाद उसने एक ऑटो ड्राइवर से मदद मांगी। ऑटो ड्राइवर थाने लेकर पहुंचा
ऑटो ड्राइवर बच्चे को नजदीकी थाने ले गया। वहां बच्चे ने पुलिस को पूरी घटना बताई। उसे अपनी मां का मोबाइल नंबर याद था, जिसके आधार पर पुलिस ने परिवार को सूचना देकर थाने बुलाया। मां ने संपत्ति विवाद बताया वजह
बच्चे की मां का आरोप है कि पति की मौत के बाद परिवार की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से उनके बेटे को निशाना बनाया गया। उनका कहना है कि पहले भी उनकी बेटी को अगवा कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय पुलिस में शिकायत नहीं की गई। बहन बोली- पहले भी हो चुका है हमला
बच्चे की बहन पलक ने आरोप लगाया कि उनकी बुआ पहले भी परिवार के साथ मारपीट कर चुकी है और उनकी मां को चोटें पहुंचाई थीं। उसने दावा किया कि परिवार के पास मेडिकल रिकॉर्ड और एक्स-रे भी मौजूद हैं। भाई को संपत्ति के वारिस के रूप में रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। 5 साल पहले पहले पति की हुई थी मौत
जानकारी के मुताबिक महिला के पहले पति की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। पहले पति से उसके दो बच्चे हैं, जिनमें 10 वर्षीय शमशेर सिंह और उसकी बड़ी बहन शामिल हैं। शमशेर वही बच्चा है, जिसके अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया गया है। महिला ने बाद में दूसरी शादी कर ली, जिससे उसका एक और बच्चा है। परिवार का आरोप है कि पहले पति की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद के कारण ही यह पूरा मामला सामने आया है। ASI बोले- जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई
थाना कंटोनमेंट के एएसआई संजीव ने बताया कि उनके पास इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है और मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *