ईएसआईसी हॉस्पिटल को दिया वॉटर कूलर और प्यूरीफायर – Jalandhar News

ईएसआईसी हॉस्पिटल को दिया वॉटर कूलर और प्यूरीफायर – Jalandhar News




जालंधर | पटेल हॉस्पिटल ने ईएसआईसी हॉस्पिटल जालंधर को एक वाटर कूलर और एकीकृत वॉटर प्यूरीफायर भेंट किया। पहल का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों, अस्पताल स्टाफ और आगंतुकों के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना बताया गया। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति शर्मा (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), डॉ. गगनदीप सिंह (सीनियर मेडिकल ऑफिसर), रविंदर सिंह (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी), दीपेंद्र सिंह तोमर (महाप्रबंधक—मार्केटि ंग एवं आउटरीच) और रोहित मल्होत्रा (प्रबंधक—मार्केटिंग एवं आउटरीच) मौजूद रहे। दीपेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पटेल हॉस्पिटल स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सामाजिक सेवा के लिए भी प्रतिबद्ध रहा है और स्वच्छ पेयजल जैसी पहल मरीजों व आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। डॉ. ज्योति शर्मा ने सहयोग के लिए आभार जताते हुए इसे सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में उपयोगी बताया। डॉ. गगनदीप सिंह ने भी पहल की सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *