दिव्यांग स्टूडेंट्स को हर साल मिलेंगे 50 हजार – Jalandhar News

दिव्यांग स्टूडेंट्स को हर साल मिलेंगे 50 हजार – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे दिव्यांग छात्रों के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ने सक्षम स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन शुरू कर दिए हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र 31 अक्टूबर 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को पढ़ाई के दौरान हर साल 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जिनकी 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता है और जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपए से अधिक नहीं है। इसके लिए मान्यता प्राप्त प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा योग्यता परीक्षा पास करने और डिग्री या डिप्लोमा में प्रवेश लेने के बीच दो साल से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए। छात्र को इसी कोर्स के दौरान किसी अन्य स्रोत से छात्रवृत्ति, स्टाइपेंड या वेतन नहीं मिल रहा होना चाहिए। योजना के तहत डिग्री और डिप्लोमा दोनों के छात्रों को हर साल 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। यह राशि कॉलेज फीस, लैपटॉप या कंप्यूटर, किताबें, सॉफ्टवेयर और अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए एकमुश्त मिलेगी। डिग्री कोर्स में पहले वर्ष से प्रवेश लेने वाले छात्रों को अधिकतम चार साल और लेटरल एंट्री से दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने वालों को तीन साल तक छात्रवृत्ति मिलेगी। वहीं डिप्लोमा कोर्स में पहले वर्ष से प्रवेश लेने वालों को अधिकतम तीन साल और लेटरल एंट्री से दूसरे वर्ष में प्रवेश लेने वालों को दो साल तक इसका लाभ मिलेगा। केवल अॉनलाइन किया जा सकेगा आवेदन आवेदन केवल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन के बाद पहले संबंधित शिक्षण संस्थान और फिर तकनीकी शिक्षा विभाग स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चयन होने पर छात्रवृत्ति की राशि डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाएगी।छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए हर वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण पत्र और संस्थान प्रमुख का प्रमाणन पोर्टल पर अपलोड कर रिन्युअल कराना होगा। यदि कोई छात्र पढ़ाई छोड़ देता है या परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो जाता है तो उसे अगले वर्ष छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिलेगा। जरूरी तारीख • योजना शुरू : 1 जून 2026 • आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अक्टूबर 2026 • त्रुटिपूर्ण आवेदन और संस्थान स्तर पर सत्यापन की अंतिम तिथि : 15 नवंबर • विभागीय सत्यापन की अंतिम तिथि : 30 नवंबर 2026



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *