लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा पर तोड़फोड़: बसपा ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम – Ludhiana News

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा पर तोड़फोड़:  बसपा ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम – Ludhiana News




लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर बने पार्क में स्थापित संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई। यहां प्रतिमा की सुरक्षा के लिए बाहर बनाई गई शीशे की बाउंड्री को तोड़ दिया गया। घटनास्थल के पास ही एक बड़ा पत्थर भी पड़ा मिला है, जिससे अंदेशा है कि इसी से शीशा तोड़ा गया है। घटना की सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बसपा के महासचिव सोनू अंबेडकर ने कहा कि शीशा इतना मोटा था कि वह एक बार में नहीं टूट सकता, उसे तोड़ने के लिए कम से कम 10 बार पत्थर मारे गए होंगे। प्रतिमाओं के अपमान की यह 10वीं घटना नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में बाबा साहेब की प्रतिमाओं के अपमान की यह 10वीं घटना है। उन्होंने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 2 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया और सीसीटीवी फुटेज सामने नहीं लाई गई, तो वे नेशनल हाईवे जाम कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिमा की सुरक्षा के लिए 24 घंटे एक होमगार्ड तैनात करने और अच्छे सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की है। पुलिस को मिली शिकायत, जांच शुरू थाना सलेम टाबरी के SHO ने बताया कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और पुलिस को इसकी आधिकारिक शिकायत भी मिल गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। SHO के मुताबिक घटनास्थल और उसके आसपास लगे ‘सेफ सिटी’ कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा जा रहा है। इलाके में तनाव का माहौल पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह शीशा अचानक किसी हादसे की वजह से टूटा है या फिर यह किसी शरारती तत्व की सोची-समझी साजिश है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति को नियंत्रण में करने और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *