बरनाला में दुकानों के बाहर घूमता संदिग्ध CCTV में कैद: चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी चिंतित, पुलिस से कार्रवाई की मांग – Barnala News

बरनाला में दुकानों के बाहर घूमता संदिग्ध CCTV में कैद:  चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारी चिंतित, पुलिस से कार्रवाई की मांग – Barnala News




बरनाला जिले की तपा मंडी में चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं ने व्यापारियों और शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में, शहर की कई दुकानों के बाहर एक संदिग्ध युवक चोरी की नीयत से घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। यह पहली घटना नहीं है; इससे कुछ दिन पहले भी एक ही रात में दो दुकानों में चोरी हुई थी, जिसमें एक संदिग्ध कैमरे में दिखाई दिया था। इन लगातार सामने आ रही वारदातों ने व्यापारियों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। घटना के बाद, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उन्होंने लोगों से उसकी पहचान कराने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत तपा पुलिस को सूचित करें। व्यापारी बोले- चोरी की बढ़ती घटनाओं से बाजार का माहौल प्रभावित व्यापारियों का कहना है कि चोरी की बढ़ती घटनाओं से बाजार का माहौल प्रभावित हो रहा है और रात के समय दुकानों की सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से शहर में रात्रि गश्त बढ़ाने, प्रमुख बाजारों में नियमित निगरानी रखने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। शहरवासियों ने भी पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दी जा सके। फिलहाल, तपा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की वारदातों का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *