मानसा में अकाली नेता काला जवंदा पर फायरिंग: हमलावरों की CCTV फुटेज आई सामने, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की – Mansa News
मानसा के बरेटा कस्बे में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर फायरिंग करने वाले हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दलवीर सिंह को गोली लगने से गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें लुधियाना रेफर किया गया है। यह घटना बीती रात हुई, जब अकाली नेता दलवीर सिंह उर्फ काला जवंदा पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। उनके पेट में गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले बुढलाडा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के कारण लुधियाना रेफर कर दिया गया। वारदात की CCTV फुटेज आया सामने सामने आई सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, हमलावरों ने घटना से पहले दिन के समय दलवीर सिंह की आढ़त की दुकान की रेकी की थी। शाम को जब काला जवंदा अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे, तभी सामने खड़े दो मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने काला जवंदा पर फायरिंग के मामले में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि दो मोटरसाइकिल सवारों ने उन पर हमला किया था। डीएसपी ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link

