बरनाला में AAP और निर्दलीय समर्थकों में तीखी बहस: फर्जी वोटिंग के आरोप, पुलिस अलर्ट; दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी – Barnala News

बरनाला में AAP और निर्दलीय समर्थकों में तीखी बहस:  फर्जी वोटिंग के आरोप, पुलिस अलर्ट; दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी – Barnala News




बरनाला के वार्ड नंबर 33 में आज (मंगलवार को) फर्जी वोटिंग को लेकर मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी (AAP) और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। शहर की सबसे संवेदनशील सीटों में से एक माने जाने वाले वार्ड नंबर 33 में यह घटना उस समय हुई जब AAP उम्मीदवार रीता गोयल (पत्नी चमन लाल चतरी) और निर्दलीय प्रत्याशी उर्मिला देवी (पत्नी हेमराज गर्ग) के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग कराने के आरोप लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया हंगामा बढ़ने पर एसएचओ सिटी पुलिस स्टेशन-1 के प्रभारी लखविंदर सिंह और डीएसपी सिटी सतवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और सख्त चेतावनी दी कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह सीट पहले से ही संवेदनशील घोषित थी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सीट पहले से ही संवेदनशील घोषित थी, इसलिए यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *