सुल्तानविंड फ्लाईओवर के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स जोन – Amritsar News

सुल्तानविंड फ्लाईओवर के नीचे बनेगा स्पोर्ट्स जोन – Amritsar News




अमनदीप सिंह | अमृतसर सुल्तानविंड फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद अब इसके नीचे की खाली पड़ी जमीन जल्द ही युवाओं के लिए खेल गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनने जा रही है। इस जगह का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए यहां बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, पिकलबॉल और बैडमिंटन के कोर्ट बनाए जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि इसे सरकारी खर्च के बजाय डोनेशन और जन-सहयोग से पूरा करने का खाका तैयार किया गया है। गौरतलब है कि फ्लाईओवर तय समय में पूरा हो गया था मगर उद्घाटन 29 जून को करीब 4 महीने देरी से हुआ था। सुल्तानविंड निवासी मनप्रीत सिंह मन्नू का कहना है कि खेल कोर्ट बनने से बच्चों को घर के पास ही अभ्यास का मौका मिलेगा, जिससे वे मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर ग्राउंड की तरफ आकर्षित होंगे। वहीं मनिंदर सिंह सिमरन ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अब दूर मैदानों में नहीं भटकना पड़ेगा। खेल की सुविधाएं मिलने से इलाके में सकारात्मक माहौल बनेगा । पीडब्ल्यूडी के अनुसार, फ्लाईओवर के नीचे उनके हिस्से का कंक्रीट का बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है। अब स्थानीय प्रशासन और समाज के सहयोग से इसे स्पोर्ट्स स्पेस का रूप दिया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे खेलने वाले खिलाड़ियों और सड़क से गुजरने वाले राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस पूरे खेल क्षेत्र के दोनों ओर मजबूत लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। इससे न सिर्फ खेल के दौरान सुरक्षा रहेगी, बल्कि खाली पड़ी इस जमीन पर होने वाले अवैध अतिक्रमण की संभावना भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। फ्लाईओवर के नीचे की खाली जगह को युवाओं के लिए खेल केंद्र बनाया जाएगा। हमारी कोशिश है कि यह कार्य अधिकतम डोनेशन के सहयोग से पूरा हो, ताकि सरकारी खर्च कम आए । पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के लिए लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। हमारा उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना है। -इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक, हलका दक्षिण। फ्लाईओवर के नीचे खाली जगह पर बिछाई कंकरीट।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *