मोगा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: हादसे के बाद वाहन चालक फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की – Moga News
मोगा हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पतकाल ले गई। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषति कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दिया है। यह हादसा क्षेत्र के गांव लंडेके के पास देर रात करीब 2 बजे हुआ। मृतक की पहचान कोट ईसे खां निवासी 20-25 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरप्रीत सिंह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे की सूचना मिलने पर समाज सेवा सोसाइटी (रजि.) मोगा के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। सोसाइटी के सदस्यों ने थाना सिटी-1 पुलिस के सहयोग से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
Source link

