ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले: दिल्ली एम्स ने 11 पेज की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी – Bhopal News

ट्विशा शर्मा के स्किन टिश्यू जिम बेल्ट पर मिले:  दिल्ली एम्स ने 11 पेज की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी – Bhopal News


भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को संदिग्ध परिस्थिति में हुई थी।

भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत की जांच में बड़ा वैज्ञानिक पहलू सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, AIIMS दिल्ली के पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने अपनी अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी के लिए इस्तेमाल की गई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने की पुष्टि की गई है।

हिस्टोपैथोलॉजिकल और लैब जांच में यह भी पाया गया कि बेल्ट पर मौजूद निशान और ट्विशा की गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क एक-दूसरे से मेल खाते हैं। यह रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर कराए गए दूसरे पोस्टमॉर्टम के आधार पर तैयार की गई है।

बता दें कि 12 मई की रात कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

सीलबंद लिफाफे में सौंपी 11 पेज की रिपोर्ट

बताया गया है कि 11 पेज की रिपोर्ट 10 जुलाई को सीलबंद लिफाफे में सीबीआई को सौंपी गई। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी अनुपालन रिपोर्ट भेजी गई है। AIIMS बोर्ड ने 24 मई को दूसरा पोस्टमॉर्टम करने के साथ घटना स्थल का भी निरीक्षण किया था। मेडिकल बोर्ड ने करीब एक महीने तक वैज्ञानिक परीक्षण, लैब विश्लेषण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फॉरेंसिक साहित्य का अध्ययन करने के बाद अपनी राय तैयार की।

AIIMS दिल्ली के फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने रिपोर्ट की सामग्री पर टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन कहा कि मेडिकल बोर्ड ने सभी संभावित पहलुओं का वैज्ञानिक मूल्यांकन कर स्पष्ट निष्कर्ष तैयार किए हैं। कोर्ट के निर्देशों के कारण रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का घर भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में है।

रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का घर भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में है।

हाई कोर्ट ने दिए थे दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थीं। शुरुआती पोस्टमॉर्टम और जांच पर सवाल उठने के बाद परिजनों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने AIIMS दिल्ली से दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने और बाद में मामले की जांच CBI को सौंपने के आदेश दिए थे। अब माना जा रहा है कि AIIMS की अंतिम फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI की जांच में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में शामिल होगी।

रिपोर्ट की प्रमुख बातें

  • जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने की पुष्टि।
  • बेल्ट और गर्दन के चोट के निशानों में वैज्ञानिक समानता मिली।
  • लैब और हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के आधार पर निष्कर्ष तैयार।
  • 11 पेज की रिपोर्ट 10 जुलाई को CBI को सौंपी गई।
  • हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी अनुपालन रिपोर्ट भेजी गई।

क्यों कराना पड़ा दूसरा पोस्टमॉर्टम

पहले पोस्टमॉर्टम के दौरान कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल की गई बेल्ट मेडिकल बोर्ड के सामने प्रस्तुत नहीं की गई थी। इसी वजह से मौत के कारण और लिगेचर सामग्री के संबंध में कई सवाल अनुत्तरित रह गए। हाई कोर्ट ने इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए AIIMS दिल्ली के विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड से दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया था। अब उसी जांच की अंतिम रिपोर्ट CBI को सौंप दी गई है।

केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

ट्विशा केस- CBI ने 80kg की डमी फंदे पर लटकाई:सास-पति के सामने सीन रीक्रिएट, अबॉर्शन की सलाह देने वाली डॉक्टर से पूछताछ होगी

ट्विशा केस-CBI के सवालों से घबराईं पूर्व जज गिरिबाला सिंह:एंग्जाइटी-घबराहट की शिकायत की; सीसीटीवी, बॉडी पर चोटों के निशान को लेकर जवाब तलब

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *