तरनतारन में युवक की तेज हथियारों से हत्या: बुर्ज गांव के पास मिला शव, कई थानों में दर्ज हैं अपराधिक मामले – tarn-taran News

तरनतारन में युवक की तेज हथियारों से हत्या:  बुर्ज गांव के पास मिला शव, कई थानों में दर्ज हैं अपराधिक मामले – tarn-taran News




तरनतारन के सराय अमानत खां स्थित गांव बुर्ज (राजाताल) के पास एक 23-24 वर्षीय युवक का शव मिला है। युवक के शरीर पर धारदार हथियारों से गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान शिवदीप सिंह पुत्र निरवैर सिंह निवासी गांव भैणी गिलां, थाना कंबोज के रूप में हुई है। एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि मृतक युवक के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज थे। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, सराय अमानत खां थाने को किसी ने सूचना दी थी कि गांव बुर्ज (राजाताल) के पास कलसन वाली रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही सराय अमानत खां थाने के हेड एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुखबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्यारों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी सुखबीर सिंह और एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा ने आश्वासन दिया है कि हत्यारों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *