अमृतसर में डेरे के बाहर युवक की हत्या: कहासुनी के बाद 5 गोलियां मारीं, जमीन पड़ा तड़पता रहा; इकलौता बेटा था – Amritsar News
गुरअवतार सिंह, जिसकी 5 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
अमृतसर में शुक्रवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी बाइक पर युवक के डेरे पर पहुंचे और उसे बाहर आने के लिए आवाज लगाई। जैसे ही वह बाहर आया, दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
.
जब विवाद बढ़ा तो बदमाशों ने पिस्टल से 5 राउंड फायर कर दिया। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा और तड़पता रहा। परिवार के सदस्य उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गुरअवतार सिंह के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पिता बोले- रंजिश में बेटे को मारा
गांव शहूरा निवासी मृतक के पिता लाहौरा सिंह ने बताया कि बेटे गुरअवतार सिंह (24) की गांव के गुरजंट सिंह, हनी और उनके अन्य साथियों के साथ काफी समय से रंजिश चल रही थी। शुक्रवार रात 11 बजे आरोपी बाइक पर उनके डेरे पहुंचे और गुरअवतार सिंह को बाहर बुलाया।
विवाद बढ़ने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं
बाहर आने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बेटे पर अटैक कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गुरजंट सिंह और हनी ने पिस्तौल निकालकर गुरअवतार सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
*************
ये खबर भी पढ़ें:
मामूली झगड़े में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या: बटाला में लाइसेंसी रिवॉल्वर से चलीं 6 गोलियां; आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
बटाला के सीरा गांव में देर रात मामूली झगड़े के बाद एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान मनपिंदर सिंह उर्फ मन्ना पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी गगनदीप सिंह गगन पुत्र रणजीत सिंह है। (पढ़ें पूरी खबर)

