पठानकोट में पेंशनरों का हल्ला बोल: पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन; 17 जुलाई को मोहाली रैली में भरेंगे हुंकार – Pathankot News
पठानकोट में पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने उच्च न्यायालय के महंगाई भत्ता (डीए) संबंधी निर्णय के विरुद्ध सरकार द्वारा अपील दायर करने की निंदा की। जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला चेयरमैन युद्धवीर सिंह और संरक्षक अश्विनी उप्पल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पेंशनर्स-कर्मचारी संयुक्त फ्रंट द्वारा 17 जुलाई को मोहाली में आयोजित राज्य स्तरीय रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। पेंशनरों की लंबित मांगों की अनदेखी कर रही सरकार वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे उनमें व्यापक रोष है। उन्होंने महंगाई भत्ते की बहाली, विभिन्न भत्तों की पुनः शुरुआत, वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, पेंशन पुनरीक्षण और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग दोहराई। मांगें पूरी न हुई तो करेंगे आंदोलन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट के कर्मचारी और पेंशनर संयुक्त फ्रंट द्वारा घोषित सभी आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
Source link

