नकोदर में 32 लाख की लागत डिजिटल लाइब्रेरी:विधायक इंद्रजीत कौर मान ने किया उद्घाटन, बोलीं- जल्द सीवर समस्या का भी होगा निदान
नकोदर विधानसभा हलके के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक शहर बिलगा के विकास में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया है। हलका विधायक (MLA) बीबी इंदरजीत कौर मान ने बिलगा में 32 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाली “बाबा करम सिंह टिल्ला” मेमोरियल डिजिटल लाइब्रेरी का आधिकारिक उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने वाली यह डिजिटल लाइब्रेरी पट्टी भलाई बिलगा के मुख्य बस स्टैंड पर स्थापित की जाएगी, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। संबोधित करते हुए विधायक बीबी इंदरजीत कौर मान भावुक नज़र आईं। उन्होंने कहा कि मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत समझती हूँ कि मुझे स्वतंत्रता सेनानियों के इस महान शहर और पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के चरणों की छुअन प्राप्त इस पावन धरती की सेवा करने का अवसर मिला है। बिलगा का विकास मेरी मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है।”
जल्द ही सीवरेज व्यवस्था का होगा निदान बीबी मान ने आगे बिलगा वासियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के साथ-साथ शहर की दो और बड़ी समस्याओं का समाधान जल्द होने जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि बिलगा के सीवरेज सिस्टम और रिंग रोड का पेंडिंग काम भी बेहद जल्द पूरा कर लिया जाएगा। शहर वरिष्ठ लोग रहे मौजूद इस उद्घाटन समारोह के दौरान समाज और राजनीति से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें विशेष रूप से बाबा करम सिंह टिल्ला के परिवार से गज्जन बाबा, नगर पंचायत बिलगा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह जाखू व कार्यकारी अधिकारी (EO) रणधीर सिंह रेड क्रॉस जालंधर के सचिव सुरजीत सिंह, मास्टर जोगिंदर सिंह, सतनाम सिंह कलेर व सेवानिवृत्त EO बलजीत सिंह पार्षद बलराज कौर, बलवीर कौर, किरण बाला और पूर्व पार्षद पूजा माहे भूपिंदर कुमार कैंथ, सुरिंदर पाल बिलगा, हरबंस सिंह दर्दी, प्यारा सिंह कैंथ, मास्टर प्रेम लाल औजला, चेयरपर्सन गुरमीत कौर और पंडित अनूप कुमार मौजूद रहे।
Source link

