अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर: फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल – Amritsar News

अमृतसर के जंडियाला गुरु में एनकाउंटर:  फायरिंग का आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस पर गोली चलाई; जवाबी कार्रवाई में घायल – Amritsar News




अमृतसर में एक घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ रूपी, पुत्र मंगल सिंह निवासी ज्योतिसर के रूप में हुई है। थाना जंडियाला गुरु के एसएचओ हरपाल सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जानियां मोड़ पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए आरोपी को रुकने का इशारा किया गया। उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी की बाईं टांग में गोली लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की मैगजीन वाली पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल में विवाद के बाद घर पर कराई थी फायरिंग पुलिस के अनुसार, जंडियाला गुरु स्थित शेखूपुरा मोहल्ले में जिस व्यक्ति पर फायरिंग की गई थी, उसके पुत्र बलजीत सिंह उर्फ भुल्ली की 8 जुलाई को जेल के भीतर साजन उर्फ काना के साथ कहासुनी हुई थी। वह वर्तमान में जिला जेल अमृतसर में बंद है। पुलिस जांच में सामने आया कि इसी रंजिश के चलते साजन काना ने अपने साथियों को भेजकर जंडियाला के शेखुपुरा मोहल्ले में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने संबंधित आरोपियों को किया नामजद इस मामले में पुलिस ने संबंधित आरोपियों को नामजद कर लिया है। इसी कड़ी में आज एसएचओ हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सूय जानिया क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लव, पुत्र मंगल सिंह, निवासी जंडियाला, पुलिस को आता दिखाई दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *