लुधियाना के सेवा केंद्र में AAP MLA की रेड: दलाली और रिश्वतखोरी पर भड़के भोला ग्रेवाल, बोले- मेरी आंखों में आंखें डालकर बात कर – Ludhiana News
लुधियाना के बाहर बैठे दलालों के साथ तुम्हारी सेटिंग है… तुम लोगों को जानबूझकर चक्कर लगवाते हो ताकि पैसे कमाए जा सकें… यह गलत धंधा बंद कर दो। यह शब्द लुधियाना के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल के हैं, जिन्होंने काकोवाल रोड सेवा केंद्र में चल रही धांधली को रंगे हाथों पकड़ा। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि काकोवाल रोड सेवा केंद्र के कर्मचारी लोगों के साथ न सिर्फ अपशब्दों का प्रयोग करते हैं, बल्कि काम के बदले नाजायज पैसों (रिश्वत) की मांग भी करते हैं। लोगों के साथ हो रही इस धक्केशाही को रोकने के लिए विधायक ने खुद मोर्चा संभाला और केंद्र पर रेड कर दी। मेरी आंखों में आंखें डालकर बात कर विधायक जब अंदर पहुंचे तो उन्होंने कर्मचारियों की कार्यशैली की पोल खोल दी। एक मामले में बच्चे का बठिंडा का सर्टिफिकेट बनना था, जिसे सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ ने यह कहकर टाल दिया कि यह काम यहां से ऑनलाइन नहीं होगा। कर्मचारी गोलमोल जवाब देने लगे और इधर-उधर देखने लगे। इस पर विधायक भोला ग्रेवाल का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने कर्मचारी को पास बुलाकर सख्त लहजे में कहा कि तू मुझे कौन सी बात बता रहा है बेटा इधर आ, मेरे साथ बात कर, मेरी आंख में आंख मिला… आंख में आंख डालकर बात कर! विधायक ने साफ तौर पर कहा कि स्टाफ जानबूझकर लोगों को बाहर दुकानों पर भेजता है जहां उनकी पहले से दलालों के साथ सेटिंग है, ताकि जनता से पैसे लूटे जा सकें। 3 दिन से धक्के खा रही महिला मौके पर मौजूद परेशान जनता ने भी विधायक के सामने अपना दर्द बयां किया। एक महिला ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से सेवा केंद्र के चक्कर काट रही है। आज मेरा तीसरा दिन है, 60 टोकन काट लिए इन्होंने। मैंने कहा भाईजी मैं कितनी देर से खड़ी हूं, एक टोकन दे दो, तो कहते हैं कि नहीं इसके बाद नहीं होने। जनता के टैक्स से मिलती है तुम्हारी पगार, तुम नौकर हो विधायक ने सेवा केंद्र के दीवार पर लिखे बोर्ड की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सामने क्या लिखा है? भगवंत मान सरकार,आपके द्वार’। सरकार पूरा जोर लगा रही है कि घर-घर जाकर काम हो और तुम यहां लोगों को धक्के खिलवा रहे हो।
Source link

