दोस्त ने कहा था नशे के इंजेक्शन से गई जान – Jalandhar News

दोस्त ने कहा था नशे के इंजेक्शन से गई जान – Jalandhar News



भास्कर न्यूज | जालंधर अदालत ने वीरवार को एनआरआई जतिंदर सिंह के कत्ल के आरोप से घिरे दोस्त हरदीप सिंह दीपू को बरी कर दिया। केस से जुड़े गवाह मुकर गए थे। ट्रायल के दौरान एक अन्य आरोपी कनोज उर्फ कोजी की मौत हो चुकी है। थाना सदर (नकोदर) दो दोस्तों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में परविंदर सिंह वासी गांव मुद्द ने कहा था कि उसका छोटा भाई जतिंदर पिछले करीब 12 सालों से इटली में रह रहा था। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह 11 नवंबर 2019 की सुबह करीब 6-7 बजे ही इटली से अपने गांव आया था। घर आने के बाद वह अपने दोस्त हरदीप सिंह उर्फ दीपू के घर जाने की बात कहकर निकला था। परविंदर के अनुसार, जब काफी देर तक जतिंदर घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए जब वे हरदीप सिंह के घर के पास पहुंचे, तो उन्होंने जतिंदर को अचेत हालत में बैड पड़ा देखा। पास ही हरदीप सिंह और उसका एक अन्य साथी कनोज सिंह थे। परिवार तुरंत जतिंदर को लेकर सिविल अस्पताल नकोदर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी हरदीप सिंह उर्फ दीपू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 12 नवंबर 2019 की सुबह जतिंदर उसके घर आया था और उसने नशा करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद उसने अपने दोस्त कनोज के साथ मिलकर नशीला पाउडर तैयार किया। जब जतिंदर को इंजेक्शन के ज़रिए यह नशा दिया गया, तो उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और नशे की अत्यधिक मात्रा (ओवरडोज़) के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *