तरनतारन पुलिस ने 3 मामलों में 7 आरोपी पकड़े: 1.4 किलो हेरोइन, पिस्टल और ड्रग मनी बरामद, बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद – tarn-taran News
पंजाब में मादक पदार्थों और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत तरनतारन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उपमंडलों में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल सात नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेल दिया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ किलो हेरोइन, एक .30 बोर की अवैध पिस्टल (मैगजीन सहित) और ड्रग मनी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस अभियान के तहत गोइंदवाल साहिब और खालरा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कुल तीन एफआईआर दर्ज की गईं। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार सीमा पार या अन्य राज्यों के बड़े नशा तस्करों से जुड़े हो सकते हैं। आने वाले दिनों में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। छापेमारी के दौरान हुई कुल बरामदगी हेरोइन: 1 किलो 467 ग्राम अवैध हथियार: एक .30 बोर की पिस्टल (मैगजीन सहित) ड्रग मनी: 350 रुपये वाहन: एक बिना रजिस्ट्रेशन (Unregistered) नंबर वाली कार कहां कितने गिरफ्तार और कितने के खिलाफ केस गोइंदवाल साहिब पुलिस स्टेशन पुलिस ने यहां एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान खालरा पुलिस स्टेशन में इसी अभियान के तहत एक गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। यहां पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला संख्या 180 दर्ज कर भारी मात्रा में हेरोइन और अवैध हथियार जब्त किए हैं।
Source link

