निजात्म नगर में फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग, मजदूर बचाया – Jalandhar News

निजात्म नगर में फैक्ट्री में शार्ट सर्किट से आग, मजदूर बचाया – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर निजात्म नगर में बुधवार तड़के फैक्ट्री में आग लग गई। वाईए ट्रेडर्स फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बड़ी मात्रा में सामान जलकर राख हो गया। जब फैक्ट्री में आग लगी तो अंदर एक मजदूर सो रहा था, जिसने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मजदूर हरमीत सिंह ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री में सो रहा था। करीब तीन बजे उसे कमरे के बाहर आग लगने का आभास हुआ। बाहर आकर देखा तो पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में थी। हरमीत ने तुरंत फैक्ट्री से बाहर निकलकर जान बचाई। फैक्ट्री मालिक राहुल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हादसे में फैक्ट्री के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, नुकसान का अभी तक सही आकलन नहीं किया गया है। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह 3:10 पर कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिली थी। उनकी टीम दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *