जालंधर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग: लाखों का सामान जला, मजदूर ने जान बचाई, एक घंटे में आग पर काबू – Jalandhar News
जालंधर के निजातम नगर स्थित वाई ए ट्रेडर्स फैक्ट्री में तड़के सुबह आग लग गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में सो रहे एक मजदूर ने भागकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर विग्रेड फैक्ट्री के अंदर सो रहे मजदूर हरमीत सिंह ने बताया कि वह रोजाना की तरह रात को फैक्ट्री में सोया हुआ था। तड़के करीब 3 से 3:30 बजे के बीच उसे कमरे के बाहर आग लगने का एहसास हुआ। बाहर निकलकर देखने पर उसने पाया कि पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। हरमीत ने तुरंत फैक्ट्री से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक व फायर ब्रिगेड को दी।
फैक्ट्री के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख फैक्ट्री मालिक राहुल ने जानकारी दी कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगने से फैक्ट्री के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, उन्होंने अभी नुकसान का सही आकलन नहीं बताया है।
दो दमकल की गाडियों ने आग पर पाया काबू फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह 3:10 बजे कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उनकी टीम दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
Source link

