अबोहर में बंद मकान से गहने और नकदी चोरी: गुजरात से लौटे परिवार को टूटा मिला घर, जांच में जुटी पुलिस – Abohar News

अबोहर में बंद मकान से गहने और नकदी चोरी:  गुजरात से लौटे परिवार को टूटा मिला घर, जांच में जुटी पुलिस – Abohar News




अबोहर की रिद्धि-सिद्धि विला कॉलोनी में एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। गुजरात गए परिवार के घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और करीब एक लाख रुपए की नकदी चोरी हो गई। वारदात का खुलासा तब हुआ जब परिवार वापस घर लौटा। जानकारी के अनुसार, पंकज रोहिला पुत्र श्याम सुंदर नौकरी के सिलसिले में गुजरात के वडोदरा में रहते हैं। उनके माता-पिता अबोहर स्थित मकान में रहते थे। 24 मई को वे दोनों इलाज के लिए वडोदरा चले गए थे और घर को अच्छी तरह से बंद कर दिया था। 5 जुलाई को जब परिवार वापस लौटा, तो घर के कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 6 तोले का सोने का हार, सोने का माथे का टीका, एक सोने की अंगूठी, सोने का कड़ा, एक चांदी का छत्र, 20 से 25 चांदी के सिक्के और लगभग एक लाख रुपए की नकदी चुरा ले गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश मकान के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही थाना नंबर-2 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।इस संबंध में पुलिस ने कहा कि यदि परिवार बाहर जाने से पहले पुलिस को सूचना देता, तो मकान की निगरानी रखी जा सकती थी। थाना नंबर-2 के प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि परिवार लंबे समय के लिए बाहर जा रहा था तो पुलिस को इसकी सूचना देना उचित रहता, जिससे क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी रखी जा सकती थी। साथ ही मकान में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। इसके बावजूद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *