लुधियाना में काउंटर इंटेलिजेंस को देख छत पर चढ़ा युवक: वीडियो बनाया, बोला- पुलिस मेरा एनकाउंटर कर देगी, बंदूकें लेकर घूम रहे हैं – Khanna News

लुधियाना में काउंटर इंटेलिजेंस को देख छत पर चढ़ा युवक:  वीडियो बनाया, बोला- पुलिस मेरा एनकाउंटर कर देगी, बंदूकें लेकर घूम रहे हैं – Khanna News




लुधियाना में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम की रेड के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। टीम को देखते ही एक युवक किराए के मकान की छत पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। युवक ने दावा किया कि उसका एनकाउंटर हो सकता है। युवक के इनकार पर टीम ने पूरे मकान को घेर लिया। 2 घंटे बाद युवक छत से उतरा। मामला मंगलवार को के खन्ना स्थित बुल्लेपुर गांव में सामने आया। सोशल मीडिया पर किया वीडियो वायरल
काउंटर इंटेलिजेंस की टीम किसी विशेष इनपुट के आधार पर युवक की वेरिफिकेशन के लिए बुल्लेपुर पहुंची थी। ये टीम युवक छत पर चढ़ गया इसी दौरान युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो में उसने दावा किया कि उसे मारने आए हैं। वीडियो के सामने आने से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस को भी तुरंत मौके पर बुलाया गया। सूचना मिलते ही खन्ना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और लगातार बातचीत के बाद युवक आखिरकार छत से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। युवक से हो रही है पूछताछ
डीएसपी मोहित सिंगला ने कहा कि छत पर चढ़े युवक की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए युवक को शांतिपूर्वक नीचे उतारा गया। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस या काउंटर इंटेलिजेंस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि युवक का वेरिफिकेशन किस इनपुट के आधार पर किया जा रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *