नहर पुल की रेलिंग से युवक का शव लटका मिला: फाजिल्का में फोरेंसिक टीम पहुंची, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Fazilka News

नहर पुल की रेलिंग से युवक का शव लटका मिला:  फाजिल्का में फोरेंसिक टीम पहुंची, पुलिस मामले की जांच में जुटी – Fazilka News




फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर घुबाया के नजदीक मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब हाईवे किनारे गुजर रही नहर के पुल की रेलिंग से एक युवक का शव लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान बूटा सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी ढाणी अमीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित था और वॉलपेपर लगाने का काम करता था। गांव के सरपंच गुरजंट सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि घुबाया और भंबा वट्टू के बीच नहर के पुल के एंगल के साथ एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां युवक का शव गले में कपड़े के फंदे से रेलिंग के साथ लटका मिला। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी घुबाया के इंचार्ज अभिषेक शर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को रेलिंग से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *