फतेहगढ़ साहिब में झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव: नहीं हो सकी मृतक की पहचान, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Khanna News

फतेहगढ़ साहिब में झाड़ियों में मिला व्यक्ति का शव:  नहीं हो सकी मृतक की पहचान, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Khanna News




फतेहगढ़ साहिब जिले के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। यह शव खन्ना-गोबिंदगढ़ रोड पर स्थित सर्विस रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सर्विस रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। मृतक की नहीं हुई पहचान मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसलिए शव को पहचान के लिए मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, ताकि परिजन या कोई अन्य व्यक्ति उसकी पहचान कर सके। एसएचओ ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *