संजू सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर: वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका, रिंकू सिंह की वापसी; श्रेयस ही कप्तान रहेंगे

संजू सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर:  वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका, रिंकू सिंह की वापसी; श्रेयस ही कप्तान रहेंगे

BCCI ने जिम्बाब्वे में 23 से 26 जुलाई तक होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। बोर्ड ने उनको बाहर करने की कोई वजह नहीं बताई है। वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे की टी-20 टीम की तुलना में भारत ने 6 बदलाव किए हैं। रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी हुई है, जबकि प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन ने 3 पारियों में 6 रन ही बना सके BCCI ने यह नहीं बताया कि संजू को बाहर किया गया है या आराम दिया गया है। सैमसन ने हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन पारियों में 5, 0 और 1 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया था। वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरा मौका भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में बरकरार रखा गया है। 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले वैभव ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए थे। रिंकू और मयंक यादव की वापसी फिनिशर रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है। मयंक 2024 में भारत के लिए तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन लगातार चोटों के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे। IPL 2026 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सिर्फ 4 मैच खेले और कोई विकेट नहीं ले सके। उनका इकॉनमी रेट 11.37 रहा। 4 खिलाड़ियों को पहली बार मौका भारत ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए चार नए खिलाड़ियों को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया है। इनमें प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर-बल्लेबाज), यश ठाकुर (तेज गेंदबाज), अशोक शर्मा (तेज गेंदबाज), हर्ष दुबे (लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर) इंग्लैंड वनडे सीरीज में शिवम दुबे की एंट्री इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज 19 जुलाई को समाप्त होगी, जबकि भारत 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगा। इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और शिवम दुबे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *