जालंधर में लुधियाना के व्यक्ति की हत्या: खेतों से मिली बॉडी, ईंटों-तेजधार हथियार से वार कर कत्ल; घटनास्थल से मिली कार – Jalandhar News

जालंधर में लुधियाना के व्यक्ति की हत्या:  खेतों से मिली बॉडी, ईंटों-तेजधार हथियार से वार कर कत्ल; घटनास्थल से मिली कार – Jalandhar News




जालंधर के आदमपुर एरिया में लुधियाना के रहने वाले व्यक्ति का कत्ल हुआ है। घटना शनिवार देर शाम की है। खेतों से मिले शव की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी (60) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि जग्गी दोराहा के गांव कद्दों का रहने वाला था। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसकी कार भी मिली है। शव को ईटों और हथियारों से कुचल दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मृतक के दोस्त दिलबाग सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जगजीत सिंह का करीब 20 वर्ष पहले पत्नी से तलाक हो चुका है। उनके 2 बेटे और 1 बेटी अपनी मां के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। जगजीत दोराहा में अकेला रह रहा था और उसका रिश्तेदारों के साथ भी कोई संपर्क नहीं था। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को किया क्षत-विक्षत
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि हमलावरों ने मृतक की पहचान छिपाने के इरादे से उसके चेहरे पर ईंटों और किसी तेजधार हथियार से कई वार किए थे। डीएसपी राजीव ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास के रूट की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *