ऑपरेशन प्रहार 3.0 में मोगा पुलिस की कार्रवाई: 157 लोग गिरफ्तार; हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद – Moga News

ऑपरेशन प्रहार 3.0 में मोगा पुलिस की कार्रवाई:  157 लोग गिरफ्तार; हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद – Moga News




मोगा पुलिस ने फरीदकोट रेंज की आईजी श्रीमती निलांबरी जगदले के निर्देश पर ऑपरेशन ‘प्रहार’ 3.0 के तहत एक विशेष सर्च अभियान चलाया। इस अभियान में 157 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस का उद्देश्य असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसना था, जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली है। यह अभियान जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के नेतृत्व में संचालित किया गया। इसमें बाल कृष्ण सिंगला एसपी (डी), संदीप सिंह मंड एसपी (एच) और गुरप्रीत सिंह डीएसपी (डी) की निगरानी में 345 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमें शामिल थीं। इन टीमों ने जिले के 171 विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए कुल 157 व्यक्तियों में गैंगस्टरों के दो सहयोगी, गंभीर मामलों में वांछित 96 आरोपी, एनडीपीएस एक्ट के तहत 52 आरोपी और अन्य कानूनों के तहत 9 आरोपी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 11 भगोड़े अपराधियों और गंभीर अपराधों से संबंधित 7 व्यक्तियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने 26 मामले दर्ज किए इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 26 मामले दर्ज किए और 46 व्यक्तियों को नामजद किया। कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। सर्च अभियान में 470 ग्राम हेरोइन, 540 नशीली गोलियां, 9 लीटर अवैध शराब, दो कृपाण, दो लोहे की रॉड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। आईजी निलांबरी जगदले ने बताया कि यह ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत एक दिवसीय विशेष कार्रवाई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी मोगा जिले में आपराधिक तत्वों के लिए कोई जगह न रहे और लोगों को सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल मिल सके, इसके लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *