मोगा पुलिस ने ट्रैकिंग से खोजा गुम हुआ मोबाइल: थाने बुलाकर मालिक को लौटाया; लोगों का भरोसा बढ़ा – Moga News
मोगा पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने एक गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके असली मालिक को लौटा दिया है। यह कार्रवाई लोगों की गुम हुई कीमती वस्तुओं को तलाश कर उन तक पहुंचाने के पुलिस के लगातार प्रयासों का हिस्सा है। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम सेल गुम हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग और बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत क्लेर नगर, मोगा निवासी करमजीत सिंह का गुम हुआ मोबाइल फोन हाल ही में सफलतापूर्वक खोजा गया। पुलिस ने थाने बुलाकर लौटाया मोबाइल मुख्य मुंशी हवलदार दिलराज सिंह और हवलदार हरजीत सिंह घाली ने मोबाइल की जांच और सत्यापन के बाद करमजीत सिंह को थाना सिटी मोगा बुलाकर उनका फोन वापस सौंपा। अपना गुम हुआ मोबाइल दोबारा मिलने पर करमजीत सिंह ने मोगा पुलिस का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है। इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो वे तुरंत पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें। इससे समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल को ट्रैक करके उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाया जा सकेगा।
Source link

