दसूहा में बुजुर्ग महिला से बालियां झपटीं: घोघरा बस स्टैंड पर होशियारपुर जाने का इंतजार कर रही थी, बाइकसवार लुटेरों ने की वारदात – dasuya News

दसूहा में बुजुर्ग महिला से बालियां झपटीं:  घोघरा बस स्टैंड पर होशियारपुर जाने का इंतजार कर रही थी, बाइकसवार लुटेरों ने की वारदात – dasuya News




पंजाब में बेखौफ लुटेरों और झपटमारों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सार्वजनिक स्थानों पर भी बुजुर्गों को निशाना बनाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला होशियारपुर के हलका दसूहा के अंतर्गत आते कस्बा घोघरा से सामने आया है, जहां घोघरा बस स्टैंड पर दिनदहाड़े चार नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कान से सोने की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान 70 वर्षीय रक्षा देवी के रूप में हुई है, जो नजदीकी गांव सौंसपुर की रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, रक्षा देवी अपनी बेटी के दो छोटे बच्चों (नाती-पोतों) को होशियारपुर जाने वाली बस में बैठाने के लिए घोघरा बस स्टैंड पर आई थीं और वहां बैठकर बस का इंतजार कर रही थीं। शातिर तरीके से की रेकी, फिर वारदात को दिया अंजाम वारदात के तरीकों ने बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। पीड़िता के अनुसार:एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार नकाबपोश नौजवान बस स्टैंड के पास आकर रुके। उनमें से एक लुटेरा बाइक से उतरा और बहुत ही सामान्य तरीके से बुजुर्ग महिला के पास आकर बेंच पर बैठ गया ताकि किसी को शक न हो और वह रेकी कर सके। जैसे ही स्टैंड पर थोड़ा सूनापन हुआ, उस लुटेरे ने अचानक रक्षा देवी के कानों पर झपट्टा मारा और सोने की बालियां नोच लीं। कान खिंचने के कारण बुजुर्ग महिला दर्द से कराह उठीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत अपने पहले से स्टार्ट मोटरसाइकिल पर बैठे साथियों के साथ दसूहा की तरफ फरार हो गया। रक्षा देवी ने बताया कि झपटी गई सोने की बालियों की कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। सीसीटीवी (CCTV) खंगाल रही दसूहा पुलिस दिनदहाड़े बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही दसूहा पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि लुटेरों के बाइक नंबर और उनकी पहचान का सुराग लगाया जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *