बाघापुराना के स्कूल में पुलिस का जागरूकता सेमिनार: छात्रों को नशे, साइबर ठगी और यातायात नियमों की दी जानकारी – Moga News

बाघापुराना के स्कूल में पुलिस का जागरूकता सेमिनार:  छात्रों को नशे, साइबर ठगी और यातायात नियमों की दी जानकारी – Moga News




पंजाब पुलिस के “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत बाघापुराना के हार्डवर्ड कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मोगा के वरिष्ठ पुलिस कप्तान के दिशानिर्देशों और डीएसपी सब-डिवीजन मोगा सरदार जतिंदर सिंह तथा डीएसपी ट्रैफिक मोगा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर ट्रैफिक एजुकेशन सेल मोगा के इंचार्ज एएसआई केवल सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, नियमों का पालन, 112 हेल्पलाइन नंबर, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तेज गति से बचने, नशे में गाड़ी न चलाने और वाहनों के सभी दस्तावेज पूरे रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को किया गया जागरूक सेमिनार में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने समाज से नशे को खत्म करने में सहयोग की अपील करते हुए नशा तस्करों से संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 पर देने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर अपराध के माध्यम से होने वाली ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए भी सचेत किया। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम में स्कूल चेयरमैन नवदीप सिंह बराड़, जगदीप सिंह बराड़, गीता शर्मा, कमलजीत कौर बराड़, संजीव कुमार और मनजिंदर सिंह बराड़ सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *