अबोहर में प्रवासी मजदूर से लूटपाट: विरोध करने पर तेजधार हथियारों से हमला, पीड़ित यूपी का रहने वाला – Abohar News

अबोहर में प्रवासी मजदूर से लूटपाट:  विरोध करने पर तेजधार हथियारों से हमला, पीड़ित यूपी का रहने वाला – Abohar News




अबोहर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे सेठी पैलेस रोड पर एक प्रवासी मजदूर पर हमला कर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया गया। दुकान से काम खत्म कर घर लौट रहे मजदूर को 7-8 अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। घायल मजदूर की पहचान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर निवासी शक्ति राम के रूप में हुई है, जो अबोहर के एक मिष्ठान भंडार में काम करता है। शक्ति राम अपने साथियों के साथ पैदल नई आबादी स्थित घर लौट रहा था। सेठी पैलेस के पास दरगाह के करीब पहुंचने पर पीछे से आए युवकों ने उन्हें घेर लिया। शक्ति राम को हमलावरों ने पकड़ा शक्ति राम के साथियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने पहले उससे पैसे मांगे और विरोध करने पर कापों जैसे तेजधार हथियारों से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। घायल होने के बाद हमलावर उसके पास से 2 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद शक्ति राम के साथियों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम भेजी गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *