नामधारी नेता अवतार तारी हत्याकांड में स्कैच जारी: 15 साल पुराने केस में सीबीआई का एक्शन; संदिग्ध पर 2 लाख का इनाम घोषित – Mohali News

नामधारी नेता अवतार तारी हत्याकांड में स्कैच जारी:  15 साल पुराने केस में सीबीआई का एक्शन; संदिग्ध पर 2 लाख का इनाम घोषित – Mohali News




चंडीगढ़ स्थित CBI की स्पेशल क्राइम ब्रांच (SCB) चंडीगढ़ ने करीब 15 साल पुराने अवतार सिंह तारी हत्याकांड को सुलझाने के लिए एक्शन मोड में आई है। अब सीबीआई ने वारदात में शामिल एक मुख्य संदिग्ध हमलावर का स्केच जारी किया है। इसके साथ ही, आरोपी की गिरफ्तारी या मामले को सुलझाने में सहयोग करने वाले वाले को 2 लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। सीबीआई ने इस संबंधी जानकारी शेयर करने के लिए अपने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। सीबीआई का दावा है कि जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। 11 गोलियां दागीं थी तारी पर घटना 12 अप्रैल 2011 की है। नामधारी संप्रदाय के अनुयायी अवतार सिंह तारी पर लुधियाना जिले के कटानी कलां-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए खतरनाक AK-47 राइफल का इस्तेमाल किया था। इस भीषण हमले में अवतार सिंह तारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। उत्तराधिकार को लेकर नामधारी गुटों में संघर्ष हमलावरों ने पीड़ित के शरीर में एके-47 राइफल से 11 गोलियां दागीं थी। उस समय की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हत्या को नामधारी संप्रदाय के उत्तराधिकार को लेकर नामधारी गुटों के बीच चल रहे संघर्ष से जोड़ा था। मोहाली निवासी अवतार सिंह, सतगुरु जगजीत सिंह के दामाद संत जगतार सिंह के करीबी सहयोगी थे। उस समय पुलिस ने इस संबंधी साहनेवाल पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अवतार सिंह के बहनोई बलवंत सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है CBI के पास कब गया केस? स्थानीय पुलिस के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच, चंडीगढ़ ने 09 जनवरी 2017 को इस संबंध में केस दर्ज की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *