फतेहगढ़ साहिब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने रोकी ट्रेनें: अंबाला-लुधियाना रेल ट्रैक पर लगाया धरना; बंदी सिखों की रिहाई को लेकर आंदोलन – Khanna News
बंदी सिंखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने आज श्री फतेहगढ़ साहिब में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और समर्थक सुबह से ही गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में एकत्र हुए। इसके बाद अंबाला-लुधियाना रेलवे ट्रैक जाम कर धरना दिया। जानकारी के अनुसार, सभी प्रतिनिधि और समर्थक गुरुद्वारा परिसर से एक मार्च के रूप में रवाना हुए। यह मार्च माधोपुर चौक तक जाएगा, जहां रेलवे ट्रैक पर धरना देकर रेल यातायात बाधित करने की योजना है। आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस बल तैनात आंदोलन के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। इस रेल रोको आंदोलन से रेलवे सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदर्शन शुरू होने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में समर्थकों का मौके पर पहुंचने का सिलसिला जारी है।
Source link

