लुधियाना में सड़क हादसा, 2 तीर्थयात्रियों की मौत: कार का टायर बदलते ट्रक ने मारी टक्कर; गाजियाबाद से वैष्णो देवी जा रहा था परिवार – Khanna News

लुधियाना में सड़क हादसा, 2 तीर्थयात्रियों की मौत:  कार का टायर बदलते ट्रक ने मारी टक्कर; गाजियाबाद से वैष्णो देवी जा रहा था परिवार – Khanna News




लुधियाना के खन्ना स्थित जीटी रोड पर देर रात 2 बजे हुए एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह परिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से माता श्री वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। मृतकों की पहचान अमरदीप वर्मा (32) और विक्की (25) के रूप में हुई है। घायल बच्चे की उम्र आठ साल बताई जा रही है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मृतक अमरदीप वर्मा की बहन मोनिका ने बताया कि उनका परिवार 2 कारों में वैष्णो देवी जा रहा था। वह स्वयं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दूसरी कार में थीं। खन्ना के जीटी रोड पर उनकी एक कार का टायर पंक्चर हो गया। मोनिका के अनुसार अमरदीप और विक्की कार का टायर बदल रहे थे। इसी दौरान 8 साल का बच्चा भी उनके पास खड़ा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। घायल बच्चे को खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया हादसा इतना भीषण था कि अमरदीप वर्मा और विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्चे को खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। ट्रक चालक मौके से फरार एसएसएफ टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जीटी रोड से हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *