नाकेबंदी दौरान हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार – Amritsar News
अमृतसर| थाना सुल्तानविंड की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमन कुमार उर्फ रोमी पुत्र महिंदर सिंह, निवासी कोट मित्त सिंह नहर के पुल के पास, अमृतसर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदरजीत सिंह ने बताया कि वे पुलिस टीम के साथ इलाके में संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चेकिंग पर तैनात थे। इसी दौरान कोट मित्त सिंह नहर के पास घूम रहे रमन कुमार को संदेह के आधार पर रोका गया। कानूनी नियमों के तहत जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 6.24 ग्राम हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर नशीला पदार्थ जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Source link

