ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर: इजिप्ट ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, टीम ने पहली बार नॉकआउट मैच जीता

ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर:  इजिप्ट ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया, टीम ने पहली बार नॉकआउट मैच जीता


  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi | ARG Vs CUP Fifa World Cup 2026 Match Report, Egypt Beats Australia ; Vozinha | Lisandro MARTINEZ| RYAN MENDES

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजिप्ट ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीता।

शुक्रवार रात को डलास स्टेडियम में तय समय पर स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में भी यही स्कोरलाइन रही, जिसके बाद फैसला शूटआउट से हुआ।

मंगलवार को इजिप्ट का सामना मंगलवार को अटलांटा में अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच जारी मैच की विनर टीम से होगा। यह मैच मियामी में खेला जा रहा है। दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं।

शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया से बड़ी चूक, गोलकीपर बदला

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैरी साउटर पहला पेनल्टी शॉट गोलपोस्ट के ऊपर मार बैठे। 18 साल लुकास हैरिंगटन का शॉट भी क्रॉसबार से टकरा गया। इजिप्ट से महमूद साबेर, रामी राबिया, मोहम्मद सलाह और आखिर में होसाम अब्देलमगीद ने पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के लिए केवल जैक्सन इरविन और आवर माबिल ही गोल कर सके।

मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर रयान निराश होकर मैदान पर ही बैठ गए।

मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर रयान निराश होकर मैदान पर ही बैठ गए।

ऑस्ट्रेलिया के युवा गोलकीपर पैट्रिक बीच ने रेग्युलर टाइम में कई बचाव किए। उन्होंने रामी राबिया के हेडर और मोहम्मद सलाह के प्रयास को भी रोका। लेकिन, एक्स्ट्रा टाइम के आखिरी फेज में मैदान पर आए अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रयान शूटआउट में इजिप्ट के चारों पेनल्टी शॉट नहीं रोक सके।

अशूर ने दिलाई बढ़त, हनी के आत्मघाती गोल से बराबरी

अशूर ने मैच की शुरुआत में गोल करके इजिप्ट को बढ़त दिलाई।

अशूर ने मैच की शुरुआत में गोल करके इजिप्ट को बढ़त दिलाई।

इजिप्ट ने 13वें मिनट में इमाम अशूर के हेडर से बढ़त बनाई। हालांकि, 55वें मिनट में डिफेंडर मोहम्मद हनी के आत्मघाती गोल से स्कोर बराबर हो गया। यह इस वर्ल्ड कप में हनी का दूसरा आत्मघाती गोल था।

हनी ने ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ भी अपनी ही टीम के खिलाफ गोल किया था। वह एक ही वर्ल्ड कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

ऑस्ट्रेलिया अब तक वर्ल्ड कप के तीनों नॉकआउट मुकाबले हार चुका है। टीम नॉकआउट में एक भी गोल नहीं कर सकी है। रेग्युलर टाइम में उसके दोनों गोल विरोधी टीम के आत्मघाती गोल से ही आए थे।

मोहम्मद हनी से ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ अपनी ही टीम के खिलाफ गोल हुआ था।

मोहम्मद हनी से ग्रुप स्टेज में बेल्जियम के खिलाफ अपनी ही टीम के खिलाफ गोल हुआ था।

—————————————————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *