तरनतारन में साले ने तेल डालकर जीजे को जलाया: बचाने आई महिला समेत दोनों की दर्दनाक मौत, खुद भी झुलसा – Amritsar News

तरनतारन में साले ने तेल डालकर जीजे को जलाया:  बचाने आई महिला समेत दोनों की दर्दनाक मौत, खुद भी झुलसा – Amritsar News




तरनतारन के गांव संघा में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे युवक को उसके साले ने तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। इस दर्दनाक घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि बचाने आई महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अमृतसर के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर को मनाने के लिए उसके मायके गांव संघा पहुंचा था। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और साले साजन सिंह ने उस पर तेल डालकर आग लगा दी। लवप्रीत सिंह को बचाने के लिए पड़ोसन मनजीत कौर आगे आईं, लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के दौरान आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी पहलुओं का खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *