चंडीगढ़ में देर रात पेट्रोल पंप पर फायरिंग: बंद पंप खुलवाने को लेकर विवाद, सुरक्षा कर्मी ने हवा में चलाई गोली; 2 पर FIR – Chandigarh News

चंडीगढ़ में देर रात पेट्रोल पंप पर फायरिंग:  बंद पंप खुलवाने को लेकर विवाद, सुरक्षा कर्मी ने हवा में चलाई गोली; 2 पर FIR – Chandigarh News




चंडीगढ़ के सेक्टर-38 वेस्ट स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बंद हो चुके पेट्रोल पंप को खुलवाने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुरक्षा कर्मी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवा में फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी डर गए। सूचना मिलते ही मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से एक युवक की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। बंद हो चुका था पेट्रोल पंप पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात तय समय पर सेक्टर-36 वेस्ट का पेट्रोल पंप बंद हो चुका था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी से पेट्रोल भरने की मांग की। सुरक्षा कर्मी ने दोनों युवकों को बताया कि पंप बंद हो चुका है और अब सुबह निर्धारित समय पर ही खुलेगा। इसके बावजूद दोनों युवक लगातार पेट्रोल भरवाने की जिद करते रहे और कथित तौर पर पंप खुलवाने का दबाव बनाने लगे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कर्मी ने कई बार युवकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख सुरक्षा कर्मी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और चेतावनी देने के उद्देश्य से हवा में एक फायर कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही दोनों युवक घबरा गए और अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मी से पूछताछ की। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी, ताकि पता चल सके कि पूरा विवाद कैसे हुआ। पुलिस जांच में एक युवक की पहचान सचिन के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *