कोलकाता में TMC मुख्यालय पर बागी गुट का कब्जा: ताले बदले, लेकिन ममता की फोटो नहीं हटाई; एक दिन पहले पार्टी सिंबल पर दावा किया था
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी गुट ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी मुख्यालय पर कब्जा कर लिया। नेता विपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने मेट्रोपॉलिटन मुख्यालय के ताले बदल दिए, नए पोस्टर लगाए, इनमें ममता बनर्जी की तस्वीर नहीं थी। हालांकि, कार्यालय के अंदर पहले से लगी ममता बनर्जी की तस्वीरों और कटआउट को नहीं हटाया गया। बागी गुट ने कहा कि अब से पार्टी का सारा काम इसी कार्यालय से चलेगा। ऋतब्रत बनर्जी वरिष्ठ नेताओं और पार्टी के कोषाध्यक्ष के साथ TMC कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने बैठक की और दावा किया कि वही असली तृणमूल कांग्रेस” हैं। एक दिन पहले ही बागी गुट ने चुनाव आयोग के सामने TMC के नाम, चुनाव चिह्न और संगठन पर अपना दावा पेश किया था। ये खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link

