मोगा में नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई: 200 ग्राम हेरोइन, 175 नशीली गोलियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार – Moga News

मोगा में नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई:  200 ग्राम हेरोइन, 175 नशीली गोलियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 200 ग्राम हेरोइन और 175 नशीली गोलियों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह जानकारी एसएसपी मोगा सरताज सिंह चाहल ने दी। थाना निहाल सिंह वाला के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और सहायक थानेदार गुरविंदर सिंह अपनी टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गांव लौहारा निवासी जतिनदीप सिंह उर्फ निक्का और बॉबी को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर इस मामले में गांव आंडलू निवासी करन प्रताप सिंह, तथा गांव लौहारा निवासी तनवीर सिंह और रितासू दुबे को नामजद किया गया है। पुलिस इन तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अन्य कार्रवाई में मलकीत सिंह गिरफ्तार एक अन्य कार्रवाई में, थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर लछमन सिंह और सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दाना मंडी गांव कांवा के पास से मलकीत सिंह उर्फ कीतू को गिरफ्तार किया। मलकीत सिंह गांव ठूठगढ़ का निवासी है और उसके पास से 70 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इसी तरह, थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार और सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने एम.पी. बस्ती लंढेके के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर कार्रवाई की। उन्होंने गांव दुन्नेके निवासी हरदीप सिंह उर्फ टूली को पकड़ा और उसके कब्जे से 105 नशीली गोलियां बरामद कीं। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस पूछताछ के बाद इन सभी को अदालत में पेश करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *