प्राचीन शिव मंदिर में मां बगलामुखी हवन किया – Jalandhar News

प्राचीन शिव मंदिर में मां बगलामुखी हवन किया – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी महायज्ञ किया गया। मुख्य पुरोहित पं. चक्र प्रशाद जोशी ने पहले सभी देवी-देवताओं का आह्वान करवाने के पश्चात नवग्रह पूजन करवाया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण से मां बगलामुखी जी का महायज्ञ किया गया। मां बगलामुखी जी के सिद्ध महामंत्र का उच्चारण कर महायज्ञ में आहुतियां डाली गई। मां बगलामुखी जी की मंगल आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, गोविंद खोसला, मनीष रेहान, अश्विनी यादव, प्रेम अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, राजेश शर्मा, कुनाल शर्मा, साहिल शर्मा, विनय नैय्यर, नरिंदर जैन, हरीश वर्मा, संजीव शर्मा, अनेक कुमार, आयुष यादव मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *