ऑब्जर्वेशन होम्स में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू: फरीदकोट में मंत्री बलजीत कौर ने किया उदघाटन, बोलीं- पंजाब ने बनाई नई मिसाल – Faridkot News

ऑब्जर्वेशन होम्स में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू:  फरीदकोट में मंत्री बलजीत कौर ने किया उदघाटन, बोलीं- पंजाब ने बनाई नई मिसाल – Faridkot News




पंजाब सरकार ने पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य के सभी ऑब्जर्वेशन होम्स और स्पेशल होम्स में बंद बच्चों के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू किया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बुधवार को फरीदकोट स्थित ऑब्जर्वेशन होम फॉर बॉयज में इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों और डीसी राहुल चाबा भी उपस्थित रहे। इस मौके पर मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने इन संस्थानों में रह रहे बच्चों के लिए रोजगार मुखी स्किल डेवलपमेंट की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में राज्य की चार चाइल्ड केयर संस्थाओं में रह रहे 420 बच्चों में से 211 बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों को रोजगार की मांग के अनुसार हेयर ड्रेसर एंड स्टाइलिस्ट, स्मार्टफोन असेंबली टेक्नीशियन और मल्टी-स्किल टेक्नीशियन जैसे पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि फरीदकोट ऑब्जर्वेशन होम के 36 बच्चों को हेयर ड्रेसर एंड स्टाइलिस्ट कोर्स कराया जाएगा। लुधियाना में 85 बच्चों को दिया जाएगा प्रशिक्षण लुधियाना के ऑब्जर्वेशन होम में 85 बच्चों को तथा होशियारपुर के ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स में 90 बच्चों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी हुनर छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य उनके अतीत से नहीं, बल्कि उनके हुनर, मेहनत और मजबूत इरादों से तय होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मददगार साबित होगी। डीसी राहुल चाबा ने कहा कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी बच्चे को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी तो प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *