करनाल गए परिवार के घर चोरी: सीसीटीवी अलार्म बजने से खुली पोल, बाइक पर आए बदमाश, सोना-चांदी ले उड़े – Ludhiana News
लुधियाना के दुगरी इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना का पता उस समय चला जब घर में लगे सुरक्षा अलार्म एक्टिव हो गया। जिससे चोरों की पोल खुल गई। मालिक ने मोबाइल पर जब अलर्ट का सिग्नल आया तो उसने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता जसपाल सिंह निवासी गुरु ज्ञान विहार, गांव जवद्दी खुर्द ने पुलिस को बताया कि वह 30 जून को अपने परिवार सहित करनाल (हरियाणा) गया हुआ था। 2 जुलाई को तड़के करीब 2:36 बजे उसके मोबाइल पर घर में लगे सिक्योरिटी अलार्म की सूचना आई। बाइक पर आए दो बदमाश शिकायतकर्ता ने तुरंत सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (PB-10-EG-3847) पर सवार दो युवक उसके घर में दाखिल हुए। आरोपियों ने घर के अंदर रखी लकड़ी की अलमारी का ताला तोड़कर करीब 3 तोला सोने की चेन, डेढ़ तोला सोने की अंगूठियां, करीब 2 तोला चांदी के सिक्के, एक जोड़ी चांदी के पायल, दो लेडीज घड़ियां और 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी। थाना दुगरी की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच कर रही है।
Source link

