मोगा में नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई: 60 ग्राम हेरोइन, 100 नशीली गोलियां और 300 प्रेगाबेलिन कैप्सूल सहित छह आरोपी गिरफ्तार – Moga News

मोगा में नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई:  60 ग्राम हेरोइन, 100 नशीली गोलियां और 300 प्रेगाबेलिन कैप्सूल सहित छह आरोपी गिरफ्तार – Moga News




मोगा पुलिस ने जिले में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन, नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहकम सिंह के नेतृत्व में सहायक थानेदार निर्मल सिंह की टीम ने एफसीआई रोड मोगा निवासी कुलवंत सिंह उर्फ कांता को 10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। वहीं, हवलदार सुरिंदरपाल सिंह ने गश्त के दौरान साधांवाली बस्ती निवासी राजवीर सिंह को 20 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ जारी थाना बाघा पुराना की पुलिस ने गांव लंगेआणा निवासी कुलवंत सिंह उर्फ काला को 50 नशीली गोलियों और 300 प्रेगाबेलिन कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव ठूठगढ़ निवासी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा को 50 नशीली गोलियों सहित दबोचा। इसके अलावा थाना फतेहगढ़ पंजतूर पुलिस ने आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश को 10 ग्राम हेरोइन तथा थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने हरनेक सिंह उर्फ निक्की को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *