तरनतारन में रंजिश में युवक की हत्या, भाई गंभीर: कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा, बचाने पहुंचे पिता पर भी किए वार, पांच लोगों पर केस दर्ज – tarn-taran News

तरनतारन में रंजिश में युवक की हत्या, भाई गंभीर:  कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा, बचाने पहुंचे पिता पर भी किए वार, पांच लोगों पर केस दर्ज – tarn-taran News




पंजाब के तरनतारन जिले के अधीन कस्बे हरिके पत्तन में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की धारदार हथियारों से सरेआम हत्या करने का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस जानलेवा हमले में मृतक का छोटा भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। पुलिस ने इस खूनी वारदात के संबंध में तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह खूनी झड़प कस्बे की व्यस्त पट्टी रोड मार्केट में हुई। पुलिस के अनुसार यह हत्या कुछ दिन पहले मामूली बात को लेकर विवाद की रंजिश में हुई है। पिता के बयान के मरहाना निवासी तीन युवकों और उनके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पेमेंट लेने निकले थे दोनों भाई, रास्ते में घेरकर किया हमला मृतक अंगदजोत सिंह और घायल भाई गुरलाल सिंह की रेडीमेड की दुकान है। दोनों बाई रात सात बजे पेमेंट लेने के लिए दुकान से निकले थे। रास्ते में हमलावरों ने घेरकर उनपर हमला कर दिया। कुछ देर में पहुंचे पिता पहुंचे तो शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। वह दोनों को अस्पताल ले गए तो अंगदजोत की मौक हो गई जबकि गुरुलाल की हालत गंभीर बताई जा रही थी। खोजते पिता पहुंचे तो देखा बच्चों को धारदार हथियार से वार कर रहे थे आरोपी पिता बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि हरिके पत्तन में उनकी ‘गुरी कलेक्शन’ नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शाम करीब 7 बजे उनके दोनों बेटे दुकान पर ही मौजूद थे।बलविंदर सिंह के अनुसार, अंगदजोत सिंह और गुरलाल सिंह मार्केट से पेमेंट इकट्ठा करने की बात कहकर दुकान से निकले थे। जब रात 8 बजे तक वे वापस नहीं लौटे, तो पिता उन्हें ढूंढते हुए पट्टी रोड मार्केट की तरफ गए। बचाने लगे पिता तो उनपर भी किए वार वहां उन्होंने देखा कि आरोपी गुरसेर सिंह, सरूप सिंह, सिमरनजीत सिंह (सभी निवासी मरहाना) और उनके दो अज्ञात साथी उनके दोनों बेटों को घेरकर धारदार हथियारों से वार कर रहे थे। यह देख वह शोर मचाते हुए बीच-बचाव करने लगे। इसपर हमलावरों ने पिता बलविंदर सिंह पर भी हमलावरों ने वार किए। लोग दौड़े तो आरोपी मौके से हुए फरार पिता का शोर और घायलों की चीखें सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। लोगों को आता देख सभी हमलावर अपनी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में पिता ने दोनों बेटों को गाड़ी में डाला और अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन बदकिस्मती से बड़े बेटे अंगदजोत सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले हुआ मामूली बात को लेकर झगड़ा हरिके पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार के मुताबिक कुछ दिन पहले इन युवकों का अंगदजोत सिंह के साथ किसी मामूली बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पिता बलविंदर सिंह के बयानों के आधार पर गुरसेर सिंह, सरूप सिंह, सिमरनजीत सिंह और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *