पठानकोट में ऐतिहासिक शेर शाह वली दरबार मेला शुरू: 3 जुलाई से होगा 80 साल पुराने कार्यक्रम का आगाज, देश-विदेश से पहुंचे रहे श्रद्धालु – Pathankot News
पठानकोट के माधोपुर स्थित बाबा शेर शाह बली दरबार पंचवटी में वार्षिक धार्मिक मेले का आयोजन 3 जुलाई से 5 जुलाई तक किया जाएगा। 80 साल पुरानी इस ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, देश के चोटी के पहलवान इस मेले में करवाए जाने वाले छिंज मेले में दमखम दिखाएंगे। बता दें, यह मेला और छिंज (कुश्ती) प्रतियोगिता 1945 से पहले से लगातार आयोजित हो रही है, जो इस क्षेत्र की एक ऐतिहासिक परंपरा है।
दरबार के प्रधान जनक राज ने बताया कि यह मेला पूरे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन गया है। हर साल पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु बाबा जी के दरबार में दर्शन करने और मेले में शामिल होने आते हैं।
4 जुलाई को मुख्य मेले का आयोजन जनक राज ने बताया कि 3 जुलाई को पारंपरिक छिंज प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रसिद्ध पहलवान हिस्सा लेंगे। छिंज का उद्देश्य युवाओं को खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करना है। 4 जुलाई को मुख्य मेले का आयोजन होगा, जिसमें दिन और रात दोनों समय कव्वाली का विशेष कार्यक्रम रखा गया है। मेले का समापन 5 जुलाई को होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इनमें ठहरने की व्यवस्था, लंगर, पीने का पानी, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। कमेटी के सदस्य यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं कि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। उन्होंने यह भी बताया कि दरबार में विकास कार्य जारी हैं। इस वर्ष नहर की ओर जाने वाले रास्ते को सीढ़ियों सहित विकसित किया गया है।
Source link

