कपूरथला जेल में हवालाती से दो स्मार्ट मोबाइल बरामद: यहां तैनात CRPF के हेड कांस्टेबल पर मुहैया कराने का आरोप, केस दर्ज – Kapurthala News

कपूरथला जेल में हवालाती से दो स्मार्ट मोबाइल बरामद:  यहां तैनात CRPF के हेड कांस्टेबल पर मुहैया कराने का आरोप, केस दर्ज – Kapurthala News



पंजाब की अति-सुरक्षित मानी जाने वाली कपूरथला मॉडर्न जेल से सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जेल के अंदर चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान एक हवालाती से दो नामी कंपनियों के स्मार्टफोन बरामद हुए हैं। इस मामले में एक चौंकाने वाल

.

जेल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मॉडर्न जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट किरपाल सिंह ने थाना कोतवाली में इस बाबत एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि जेल में आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के तहत बंद हवालाती सिपाहिया उर्फ शाही उर्फ अली (पुत्र मोहम्मद बशीर) की अचानक संदिग्ध गतिविधियों के चलते तलाशी ली गई। इस औचक चेकिंग के दौरान हवालाती के कब्जे से रेडमी (Redmi) और रियलमी (Realme) कंपनी के दो चालू स्मार्टफोन बरामद किए गए।

पूछताछ में खुला CRPF हेड कांस्टेबल का नाम

जब जेल अधिकारियों ने बैरक में मोबाइल मिलने को लेकर हवालाती सिपाहिया से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। हवालाती ने कबूल किया कि जेल के भीतर ये दोनों एंड्रॉयड स्मार्टफोन उसे किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि वहां ड्यूटी पर तैनात CRPF के हेड कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ ने लाकर दिए थे। आरोपी हेड कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के कठुआ का रहने वाला है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच तेज

थाना कोतवाली पुलिस के अनुसार जेल प्रशासन की शिकायत और सहायक सुपरिंटेंडेंट की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी हवालाती सिपाहिया और सुरक्षा में तैनात CRPF हेड कांस्टेबल मोहम्मद अशरफ के खिलाफ जेल मैनुअल के उल्लंघन और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।”

पुलिस और जेल इंटेलिजेंस विंग अब इस बात की गहनता से तफ्तीश कर रही है कि प्रतिबंधित मोबाइल फोन जेल की तीन स्तरीय सुरक्षा चक्र को पार करके अंदर कैसे पहुंचे? पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी हेड कांस्टेबल ने इसके बदले कोई मोटी रकम ली थी और क्या जेल के भीतर इस अवैध काम में कुछ अन्य कर्मचारी या बाहरी लोग भी संलिप्त हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *