पठानकोट में नाबालिग सहित 3 लोग हेरोइन सहित गिरफ्तार: 80 हजार से अधिक ड्रग मनी, थाना पुलिस ने दशहरा ग्राउंड के पास से किया काबू – Pathankot News

पठानकोट में नाबालिग सहित 3 लोग हेरोइन सहित गिरफ्तार:  80 हजार से अधिक ड्रग मनी, थाना पुलिस ने दशहरा ग्राउंड के पास से किया काबू – Pathankot News




थाना डिवीजन नंबर 1 पुलिस ने गश्त के दौरान एक नाबालिग सहित 3 युवकों को हेरोइन और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 78 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन, 80,400 रुपए की ड्रग मनी और एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देख भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान कोठे मनवाल निवासी अर्शित, ईसानगर निवासी तेजस्व के तौर पर हुई है। इनके साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया है।
पुलिस को देखकर भागने का प्रयास
जानकारी के अनुसार एएसआई दविंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के संबंध में क्षेत्र में मौजूद थे। जब पुलिस टीम दशहरा ग्राउंड के पास खाली प्लॉटों की ओर जाने वाली कच्ची सड़क के पास पहुंची, तो सामने से एक स्कूटी पर तीन युवक आते दिखाई दिए।
पुलिस पार्टी को सामने देखकर स्कूटी चालक ने भागने के लिए स्कूटी को पीछे मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कूटी पर सबसे पीछे बैठे युवक ने अपनी पैंट की जेब से एक पारदर्शी लिफाफा निकालकर सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
घेराबंदी कर दबोचे गए तीनों आरोपी
पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और घेराबंदी कर तीनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब झाड़ियों में फेंका गया लिफाफा उठाकर चेक किया, तो उसमें से 78 ग्राम 20 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इसके साथ ही तलाशी के दौरान आरोपियों से नशे की कमाई के 80,400 (ड्रग मनी) और एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर कंडा भी बरामद किया। पुलिस ने नशीला पदार्थ, नकदी और टीवीएस जुपिटर स्कूटी नंबर PB-35-AK-9801 को तुरंत जब्त कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस के तहत मामला दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी नंबर 1 और 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी नंबर 2 नाबालिग होने के कारण उसके संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। तीनों आरोपियों पर एनजीपीएस एक्ट की धारा 21/27A-61-85 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *