जालंधर में सीपी सतिंदर सिंह के मौजूदगी में लगा नाका: कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध मुक्त शहर के लिए पुलिस सख्त – Jalandhar News
जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मॉडल टाउन में हाईटेक नाका लगाया गया। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की मौजूदगी में इस विशेष नाकेबंदी का नेतृत्व किया गया, जहां उनके साथ एसीपी (ACP) मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। इस हाईटेक नाके का मुख्य उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करना, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। सुरक्षा को लेकर जालंधर पुलिस सख्त जालंधर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार मॉडल टाउन में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यहां एक विशेष हाईटेक नाका लगाया गया। इस नाकेबंदी के दौरान खुद जिले के पुलिस कमिश्नर (CP) स्वपन शर्मा मौके पर मौजूद रहे, जिन्होंने सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। इस अभियान के दौरान पुलिस कमिश्नर के साथ एसीपी (ACP) मनमोहन सिंह और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस हाईटेक नाके का प्राथमिक उद्देश्य जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रखना और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। पुलिस प्रशासन इस कदम के जरिए अपराधियों में खौफ और आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास कराना चाहता है। आधुनिक तकनीकों से लैस है हाईटेक नाका इस हाईटेक नाके में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस द्वारा वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है और संदिग्ध लगने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीपी सतिंदर सिंह ने खुद मौके पर खड़े होकर चेकिंग अभियान की निगरानी की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि मॉडल टाउन जैसे व्यस्त व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र में इस तरह की नाकेबंदी से न केवल झपटमारी और चोरी जैसी वारदातों पर अंकुश लगेगा, बल्कि बड़े अपराधों की साजिश रचने वालों के हौसले भी पस्त होंगे। पुलिस बल को निर्देश दिए गए हैं कि वे आम जनता को परेशान किए बिना पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाएं। बता दें कि CP सतिंदर सिंह 20 जून को जालंधर में नए सीपी के रुप में कार्यभार संभाला था। जिसके बाद वो हर रोज शहर कानून की व्यवस्था बनाये ऱखने के लिए नए-नए काम कर रहे है। जिससे शहर को अपराध मुक्त बनाया जा सके।
Source link

